Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dala Chhath: Women busy preparing for worship, demand for daura and soup increased

डाला छठ : पूजन की तैयारी में जुटीं महिलाएं, दउरा और सूप की मांग बढ़ी

Fri, 13 Nov 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dala Chhath: Women busy preparing for worship, demand for daura and soup increased
सिधारी क्षेत्र में सजी मिट्टी के दीए के दुकान। संवाद
सूर्य की उपासना का महापर्व रविवार को है। पहले दिन व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। पर्व को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बांस के सूप, दउरा, फल और दीपक की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहर के सिधारी हाइडिल चौराहे पर जहां फलों की दुकानें सज गई हैं, वहीं मुख्य चौक पर बांस के दउरा और सूप की खरीदारी महिलाओं ने शुरू कर दी है। सिधारी पुराना पुल के पास डाला छठ पूजन सामग्री की दुकानें लग गई हैं। आज से बाजार में और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके अलावा, छठ घाटों पर पहनकर जाने के लिए महिलाएं साड़ी और सूट की खरीदारी कर रही हैं। इससे बाजार की रौनक बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं पर्व पर पहनने के लिए साड़ी, सूट और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार दीपक जायसवाल ने बताया कि डाला छठ पर लाल, पीली और आकर्षक छपाई वाली साड़ियों की अधिक मांग है। इसके अलावा नए डिजाइन और रंगों के सूट भी पसंद किए जा रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
मेजवां : फूलपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों में डाला छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पूजा में लगने वाले सामानों की खरीद शुरू हो गई है। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से नागा बाबा पोखरा और जय मां लक्ष्मी क्लब की तरफ से कुंवर नदी तट स्थित पिपरहा घाट की साफ-सफाई कराने का काम शुरू हो गया।
श्रद्धालु नदी और पोखरों के घाटों पर अपनी-अपनी वेदियां बना रहे हैं। डाला छठ को लेकर मान्यता है कि 14 वर्ष के वनवास के बाद जब प्रभु राम और माता सीता ने अयोध्या वापस आकर राज्याभिषेक के दौरान उपवास रखकर कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में भगवान सूर्य की पूजा की थी, तभी से छठ पूजा शुरू हुई।
00
बयान
फोटो संख्या- 14
डाला छठ को लेकर घरों में तैयारी शुरू कर दी गई है। व्रत के लिए गेहूं धोकर सुखाने के साथ ही पूजन सामग्री और अन्य सामान की खरीदारी की जा रही है। छठी मइया की पूजा में इस्तेमाल होने वाले बांस के सूप, दौरा, फल और दीपक की व्यवस्था कर रहे हैं। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों की खुशहाली के लिए किया जाता है। -रेनू विश्वकर्मा
00
फोटो संख्या- 15
छठ पर्व को लेकर काफी उत्साह है। घरों में साफ-सफाई और पूजन की तैयारी चल रही है। बाजार में फल, सूप, दउरा और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। धीरे-धीरे खरीदारी भी तेज हो रही है। छठी मइया से परिवार की सुख-शांति और सभी के स्वस्थ रहने की कामना करती हूं। - अर्चना सिंह

00
पर्व की तैयारियों में जुटा प्रशासन
मेंहनगर। नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से डाला छठ का पर्व शुरू हो जाएगा। पर्व को लेकर कस्बे सहित गांवों में नदी और पोखरों के घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल के साथ सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी अभिराज सरोज ने पूजा स्थलों का जायजा लिया। आयोजकों को घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। नगर पंचायत प्रशासन लखरांव पोखरा, निरंजन कुटी और प्रभा पोखरा के घाटों पर साफ-सफाई का कार्य करवा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed