फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The face of cultural diversity

सांस्कृतिक विविधता से हुए रूबरू

Tue, 29 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 29 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
The face of cultural diversity
नगर के वेस्ली इंटर कॉलेज में आयोजित रंग महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को कलाकारों ने नगर में सद्भावना यात्रा निकाली। कलाकारों ने नगर की सड़कों पर रंगमंच का जलवा बिखेरा और सबको प्रभावित किया।
विज्ञापन



राष्ट्रीय एकता और अखंडता को लेकर निकाली गई सद्भावना यात्रा में शामिल कलाकारों का नगरवासियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। रंग यात्रा पुरानी कोतवाली से शुरू होकर तकिया, कोट, दलालघाट, पुरानी कोतवाली, चौक मातबरगंज होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन



विभिन्न प्रकार की वेशभूषा में सज्जित कलाकार सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। कोई पागल बना था तो कोई जोकर, यात्रा में सबसे आगे राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान के कलाकार देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। दी वुमन चाइल्ड डेवलपमेंट एसोसिएशन मणिपुर की टीम लोक नृत्यों को पेश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे स्थान पर उत्कल संगीत समाज कटक ओडिशा, प्रतिवा पूजा संसद कटक, रघुनाथ कला केंद्र बालेश्वर, माधव संगीत विद्यालय ओडिशा के कलाकार संभलपुरी नृत्य प्रस्तुत करते हुए यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। शाश्वत कला एकेडमी जाजपुर के कलाकार स्वच्छ भारत अभियान और समाज में फैल रही बुराइयों को प्रदर्शित करते हुए भ्रूण हत्या, बेरोजगारी, नारी उत्पीड़न का संदेश प्रसारित कर लोगों को इसे रोकने का संदेश दे रहे थे।


रॉक स्टार मिर्जापुर, गणेश आचार्या डांस ग्रुप मिर्जापुर के कलाकार अपने हैरतअंगेज स्टंट से लोगों को अचंभित कर रहे थे। रंगाश्रम गोरखपुर के कलाकार प्रसिद्ध लोकगीतों को गाते हुए चल रहे थे। इसी तरह से दिल्ली, बिहार, असम, झारखंड के कलाकार भी अपनी कला से सबको प्रभावित कर रहे थे।



रंगयात्रा में अभिषेक जायसवाल, अनीता साइलेस, वंदना त्रिपाठी, सुषमा जावलेकर, रोजी दुबे, विजय गुप्ता, नीलिमा श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, सुनील दत्त विश्वकर्मा, शरद गुप्ता आदि कलाकारों का उत्साहवर्धन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed