{"_id":"5e161a0b8ebc3e88071046eb","slug":"the-exercise-for-the-protection-of-civil-court-started-azamgarh-news-vns5041254188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी कचहरी की सुरक्षा की शुरू हुई कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी कचहरी की सुरक्षा की शुरू हुई कवायद
विज्ञापन
आजमगढ़। कोर्ट परिसर में आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए हाईकोर्ट कचहरी परिसर में होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया है। जिसके क्रम में बुधवार को पुलिस चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था करने की योजना तैयार की है। योजना के तहत ही वाहनों की पार्किंग कोर्ट परिसर की बजाय बाहर करने पर विचार किया गया है। गुरुवार को इस मामले को लेकर जिला जज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए तैयारियों से अवगत कराया जाएगा। जिला जज की तरफ से स्वीकृति मिलते ही योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा।
दीवानी न्यायालय में प्रतिदिन अधिवक्ताओं के साथ-साथ बड़े पैमाने पर वादकारी भी आते हैं। यहां सुरक्षा की दृष्टि से जहां शहर कोतवाली की अलग से पुलिस चौकी खोली गई है। वहीं कोर्ट सुरक्षा के लिए एक निरीक्षक के नेतृत्व में करीब 50 पुलिसवालों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिला जज के कोर्ट में प्रवेश करने वालों को जहां मैटलडिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ता है। जबकि अन्य गेटों से लोग बेधड़क प्रवेश करते हैं। कचहरी परिसर और उसके बाहर लोग अपने वाहन खड़ा करते हैं। यहां रखरखाव के अभाव में आए दिन वाहन चोरी की घटनाएं भी होते रहती हैं। कोर्ट परिसर में गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बावजूद इसके चोरी की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा। कोर्ट परिसर में आए दिन होने वाली घटनाओं पर विराम लगाने को लेकर हाईकोर्ट सख्त है। साथ ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने का आदेश दिया है। कोर्ट की सख्ती का परिणाम है कि पुलिस महकमा सुरक्षा की योजना बना रहा। इसके तहत जहां और अधिक फोर्स तैनात करने की योजना है। वहीं परिसर के अंदर और बाहर के वाहनों के लिए विशेष स्थान पर पार्किंग बनाने सहित अन्य तरह की स्कीम तैयार की गई है। एसपीसिटी पंकज पांडेय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। गुरुवार को इस मुद्दे पर अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के जरिए जो-जो आदेश निर्देश मिलेंगे उसका पालन कराया जाएगा।