फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The examination centres will be decided on the basis of marks

Azamgarh News: अंकों के आधार पर होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

Fri, 28 Nov 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The examination centres will be decided on the basis of marks
आजमगढ़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में अंक प्रणाली लागू की गई है। विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के लिए अंक निर्धारित किए गए हैं जिन स्कूलों के अंक अधिक होंगे, उनको केंद्र बनाने में वरीयता मिलेगी। अलग-अलग चरणवार प्रक्रिया पूरी करने के बाद केंद्र निर्धारण की कार्रवाई पूरी की जाएगी। अंक निर्धारण और सत्यापन कार्य डीएम की अध्यक्षता वाली समिति करेगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा 18 फरवरी 2026 से प्रस्तावित है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्र निर्धारण की कवायद तेज हो गई है। जिले में हाईस्कूल में कुल परीक्षार्थी 83768 पंजीकृत हैं। इसमें बालक 43184, बालिका 40579 और ट्रांसजेंडर पांच शामिल है। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल 86271 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

इनमें बालक 44366, बालिका 41904 और ट्रांसजेंडर एक शामिल है। परीक्षा के लिए कॉलेजों की सत्यापन प्रक्रिया को पूरा कराया जा चुका है। केंद्रों के निर्धारण प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए कॉलेजों को अंकों के इम्तिहान से भी गुजरना होगा। 2025 के बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर का विद्यालय का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी से ऊपर रहने पर 10-10 अंकों का निर्धारण किया गया है। इसके अलावा बच्चों की धारण क्षमता के आधार पर भी 30 अंकों तक का निर्धारण किया गया है। इसके अतिरिक्त विद्यालयों की श्रेणी व विद्यालयों के स्तर पर अंक मिलेंगे। अलग प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद 30 दिसंबर को केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से हुआ अंकों का निर्धारण
- सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शिक्षण कार्य होने पर - 10 अंक

- विद्यालय साल 2025 में परीक्षा केंद्र होने पर - 20 अंक
- विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालित होने पर - 10 अंक

- जनपद स्तर पर टॉप टेन में छात्र-छात्राओं के शामिल होने पर - 10 अंक
- राज्य स्तर पर टॉप टेन में छात्र-छात्राओं के शामिल होने पर - 20 अंक
- विद्यालयों की उपस्थित ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने पर - 10 अंक
बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को विद्यालयों की सुविधाएं एवं प्रगति को देखते हुए अंक निर्धारित किये गए हैं। जिसके आधार पर उनको केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।- उपेंद्र कुमार, डीआईओएस आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed