{"_id":"5724ee024f1c1bc73ea9212a","slug":"the-employee-was-accused-of-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी का बदमाशों ने किया था अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी का बदमाशों ने किया था अगवा
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे निर्माण करने वाली प्राइवेट कंपनी के एक कर्मचारी को शुक्रवार की दोपहर कप्तानगंज बाजार से बोलेरो सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। उसे रात भर कमरे में बंद किए रहेे। शनिवार की सुबह छोड़ दिए। कर्मचारी ने कंधरापुर थाने के मंदूरी हवाई पट्टी के पास क अपने कैंप पहुंच अधिकारियों को जानकारी दी। कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई है।
लखनऊ के रहने वाले वीरेंद्र विश्वकर्मा प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी हैं। वह डीजल डिस्ट्रीब्यूटर का सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। कंपनी नेशनल हाइवे का निर्माण करवा रही है। कंपनी के लोग कंधरापुर थाने के मंदूरी हवाई पट्टी के पास कैंप डालकर रहते हैं। दिन और रात लगातार हाइवे का निर्माण चालू है। मिट्टी खोदने, पेड़ काटने, लकड़ी ढोने आदि के लिए वाहन लगाए गए हैं। सभी गाड़ियों को कंपनी स्वयं डीजल देती है। शुक्रवार को वीरेंद्र डीजल की सप्लाई करवाकर लौट रहा था। जैसे ही वह कप्तानगंज बाजार में पहुंचा कि सफेद बोलेरो में सवार चार लोग वीरेंद्र को रोके और जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर अतरौलिया की तरफ चले गए।
वीरेंद्र के अनुसार चारो बदमाश उसे रात भर एक कमरे में बंद किए हुए थे। इस दौरान भोजन आदि भी कराए। सुबह वह लोग बगैर कुछ कहे ही उसे अतरौलिया बाजार के पास छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने कैंप में पहुंच गया। एसपी दयानंद मिश्रा ने एसओ कप्तानगंज अनिल प्रकाश सिंह को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।