फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The elderly will get legal advice and help on a call

वृद्धजन को एक कॉल पर मिलेगी कानूनी सलाह और मदद

Mon, 17 May 2021 08:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
The elderly will get legal advice and help on a call
आजमगढ़। देशभर में वृद्धजन के साथ बढ़ रहे दुर्व्यवहार व प्रताड़ना के मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने देश भर में हेल्पलाइन शुरू की है। वृद्धजन किसी भी तरह की समस्या व सहायता के लिए नि:शुल्क नंबर पर फोन कर सकते हैं। इमरजेंसी होने पर तुरंत पुलिस सहायता व अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। 14 मई को हेल्पलाइन की टेस्टिंग भी की गई।
विज्ञापन

सरकार ने वृद्धजन की सुविधा के लिए कई तरह की योजनाएं चला रखी हैं। घर में अकेले रहे वाले वृद्धजन के पास माह में एक बार पुलिस को पहुंचकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेनी होती है। वृद्ध किसी से प्रताड़ित तो नहीं हो रहे, कोई आस पड़ोसी धमका तो नहीं रहा, इस तरह की समस्या के लिए पुलिस को हर माह सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजने तक के निर्देश है। इन सबके बावजूद वृद्धजन पर अत्याचार के मामले समाने आते हैं। इसे देखते हुए भारत सरकार ने वृद्धजनों के लिए राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14567 शुरू की है। वृद्धजन किसी भी तरह की समस्या होने पर अब इस नंबर पर एक कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। किसी तरह की सहायता चाहिए तो भी यहां बताई जा सकती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिह ने बताया कि सामाजिक संगठनों व सार्वजनिक स्थलों सहित कई जगह इस टोल फ्री नंबर की जानकारी दी जा रही है। अब सभी शासकीय कार्यालयों में इसकी जानकारी चस्पा की जाएगी। इससे अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंच सक्रे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed