Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The easterly wind increased the humidity, the temperature exceeded 40 degrees for nine days.

Azamgarh News: पुरवा हवा ने बढ़ाई उमस, नौ दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार

Mon, 27 Apr 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The easterly wind increased the humidity, the temperature exceeded 40 degrees for nine days.
तेज धूप से बचने के लिए मुँह ढंक कर रोडवेज पर खड़ी युवतियां। संवाद
आजमगढ़। जिले में अप्रैल माह में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। लगातार दूसरे दिन धीमी गति से चल रही पुरवा हवा ने उमस बढ़ा दी, जिससे लोगों को तेज गर्मी के साथ चिपचिपाहट का भी सामना करना पड़ा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

18 अप्रैल से जिले का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। पिछले 9 दिनों से पारा 42-43 डिग्री के आसपास बना रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बढ़ती नमी और पुरवा हवा के कारण उमस अधिक महसूस की जा रही है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। तेज धूप से बचने के लिए लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन गर्म हवाओं और नमी के कारण गर्मी का असर बना रह सकता है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़ने से पूरे दिन-रात उमस भरी गर्मी बनी रही।
विज्ञापन

--
अधिकतम और न्यूनतम तापमान--
18 अप्रैल - 42.1 - 23
19 अप्रैल - 42.4 - 21.4
20 अप्रैल - 42.9 - 24.9
21 अप्रैल - 42 - 23
22 अप्रैल - 42.4 - 24.4
23 अप्रैल - 42.4 - 24.2
24 अप्रैल - 42.6 - 22.7
25 अप्रैल - 43 - 24
--
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वर्षा का दौर शुरू होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा। ये मई की शुरुआत तक जारी रहने की संभावना है। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के कारण 28 अप्रैल से लू की स्थितियों में सुधार होने की संभावना है। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।

तेज धूप से बचने के लिए मुँह ढंक कर रोडवेज पर खड़ी युवतियां।  संवाद

तेज धूप से बचने के लिए मुँह ढंक कर रोडवेज पर खड़ी युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed