फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The earth remained hot all day, the temperature increased by four degrees in 24 hours.

Azamgarh News: दिनभर तपी धरती, 24 घंटे में बढ़ गया चार डिग्री तापमान

Sun, 17 May 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The earth remained hot all day, the temperature increased by four degrees in 24 hours.
आजमगढ़। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही जिले में प्रचंड गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहने और हवा की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। 24 घंटे में चार डिग्री तापमान बढ़ गया। गर्म हवाओं और तपती धरती के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
आईएमडी के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान बढ़ने के साथ उमस भी बढ़ी, जिससे लोगों को दिनभर बेचैनी का सामना करना पड़ा। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

वहीं खेतों और निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 से 20 मई के बीच जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान लू चलने और गर्म हवाओं का असर तेज रहने की संभावना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली और पेयजल की मांग भी बढ़ गई है। शाम होते-होते लोग गर्मी से राहत के लिए पार्कों और सार्वजनिक स्थलों की ओर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed