फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The drains of Chakla Paharpur are narrow, there is a problem of waterlogging, a web of wires

Azamgarh News: चकला पहाड़पुर की नालियां संकरी जलभराव की समस्या, तारों का जाल

Mon, 23 Jun 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The drains of Chakla Paharpur are narrow, there is a problem of waterlogging, a web of wires
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद का वार्ड 16 चकला पहाड़पुर के लोग वर्षों से कई समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात के मौसम में पहाड़पुर तिराहे पर नालियों के संकरा होने के कारण जलभराव हो जाता है। वार्ड में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मात्र दो हैंडपंप हैं। जहां हैंडपंप लगाने की जगह हैं वहां पर लोगों का कब्जा है।
विज्ञापन

वार्ड में आज भी मूलभूत सुविधाओं मसलन, सड़क, नाली, सफाई, और जल जमाव की समस्या बरकरार है। लोगों ने सुविधाओं की बहाली के लिए पिछले लोगों ने सभासद से लगायत चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से गुहार लगाई, सभासद के प्रयास से कुछ काम तो हुए लेकिन सारी समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

5500 से अधिक की आबादी वाले इस वार्ड में कई गलियों की हाल में मरम्मत कराई गई है, लेकिन कुछ गलियां आज भी खस्ताहाल हैं। वार्ड के पहाड़पुर तिराहे पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा रहता है। सुअर पालक भी अपने सुअरों को छोड़ देते हैं जो लोगों द्वारा फेंके गए कूड़े को सड़कों पर फैलाते रहते हैं। सभासद की मानें तो वर्तमान में इनकी संख्या कुछ कम जरूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभासद के प्रयास से पांच इंडिया मार्का हैंडपंप मिले थे। लेकिन, लोगों ने जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसके कारण स्वीकृत हैंडपंप वापस हो गए। वार्ड में प्रकाश की व्यवस्था ठीक है लेकिन सीवरलाइन बिछाने के लिए जल निगम द्वारा गलियों को तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया गया है।
हमारे प्रयास से वार्ड में कई गलियों की मरम्मत कराई गई है। वार्ड में सबसे बड़ी समस्या जर्जर पोल और कब्जे की है। कब्जे के कारण वार्ड में इंडिया मार्का हैंडपंप तक नहीं लग पा रहा है। जल निगम द्वारा कई गलियों को सीवर लाइन बिछाने के लिए तोड़ा गया लेकिन अब तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई।-शहजाद कुरैशी, सभासद, चकला पहाड़पुर।

बिजली के पोल जो वार्ड में लगाए गए हैं वह नीचे से जर्जर हो गए हैं। इसके कारण हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। लेकिन, इन विद्युत पोलों को बदला नहीं जा रहा है।-अब्दुल शहजाद
सीवर लाइन बिछाने के नाम पर जल निगम ने गलियों को तोड़ दिया। लेकिन, इन गलियों की मरम्मत नहीं कराई। इसका परिणाम है कि इन गलियों में आवागमन में लोगों को परेशानी होती है।-प्यारे अहमद

पहाड़पुर तिराहे पर वाटर कूलर लगा था जिससे गर्मी में लोगों को ठंडा पानी मिल जाता था। लेकिन, एक बार यह बिगड़ा तो फिर नहीं बन सका। वर्तमान वह मौके से गायब भी हो गया है।-मोहम्मद हासिम

नगर पालिका के पास बजट कम है। जो बजट है उसमें एक-एक कर काम कराया जा रहा है। जो भी समस्याएं हैं उन्हें भी कार्ययोजना में शामिल कर करा दिया जाएगा। -विवेक त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed