{"_id":"6b0b2bb8a0390fdb2a0e68f2","slug":"the-districts-440-gram-panchayats-will-receive-a-fivefold-increase-in-incentive-funds-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-161322-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिले की 440 ग्राम पंचायतों को मिलेगी पांच गुना प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिले की 440 ग्राम पंचायतों को मिलेगी पांच गुना प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
जिले की 440 ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल शुरू की गई है। पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना के तहत इन पंचायतों को शासन से पांच गुना तक अतिरिक्त धनराशि मिलने की उम्मीद है। पंचायत राज विभाग ने ऐसी ग्राम पंचायतों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी है।
इस योजना के तहत 1500 से कम आबादी वाली पंचायतों को अपने संसाधनों से आय अर्जित करनी होगी। शासन ने 22 ब्लॉकों से चयनित पंचायतों की सूची मंगवाकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कम आबादी वाली पंचायतों को आबादी के अनुपात में बेहद कम धनराशि मिलती है।
पंचायत सहायक और केयरटेकर के मानदेय भुगतान के बाद विकास कार्यों के लिए बहुत कम बजट बचता है। सरकार की इस नई योजना से छोटी पंचायतों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
विज्ञापन
00
प्रोत्साहन राशि का उपयोग केवल विकास कार्यों, पेयजल व्यवस्था और स्वच्छता में होगा
ग्राम पंचायतें जनसेवा केंद्र शुल्क, तालाबों के पट्टे, दुकानों के किराए और जल शुल्क जैसे स्रोतों से स्वयं की आय अर्जित करेंगी। इस जुटाई गई धनराशि को एक निर्धारित पोर्टल पर दर्ज करना होगा। इसी कमाई के आधार पर शासन पांच गुना प्रोत्साहन राशि जारी करेगा। इस योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के इस्तेमाल को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं। इस पैसे का इस्तेमाल ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक या किसी अन्य कर्मचारी के मानदेय भुगतान में बिल्कुल नहीं किया जा सकेगा। प्रोत्साहन राशि का उपयोग केवल विकास कार्यों, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता और खुले में शौच मुक्त प्लस से जुड़े कार्यों पर ही होगा।
00 वर्जन
कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों का चयन कर सूची शासन को भेज दी गई है। ओएसआर के तहत पंचायतों की ओर से अर्जित आय के आधार पर शासन पांच गुना प्रोत्साहन राशि देगा, जिससे गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। यह धनराशि मिलने से गांवों में रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी। -कुंवर अमरेंद्र, डीपीआरओ।