{"_id":"67b4d676c06b761be6062bd4","slug":"the-district-moved-from-28th-to-72nd-position-in-resolving-complaints-lagging-behind-in-the-division-too-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-127737-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शिकायतों के निस्तारण में 28 से 72वें स्थान पर पहुंचा जिला, मंडल में भी पिछड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शिकायतों के निस्तारण में 28 से 72वें स्थान पर पहुंचा जिला, मंडल में भी पिछड़े
विज्ञापन
आजमगढ़। सीएम डैशबोर्ड पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की हर महीने रैंकिंग जारी होती है। जिले की रैंकिंग इस बार धराशायी हुई है। जिला सीएम डैशबोर्ड की शिकायतों के निस्तारण में पूरे प्रदेश में जहां पिछले माह 28वें स्थान पर था, वहीं इस माह यह 72वें स्थान पर है। जबकि मंडल में देखें तो मऊ और बलिया भी इससे ऊपर हैं।खराब रैकिंग का प्रमुख कारण विकास कार्यों का अधर में लटकना और चल रहे निर्माण कार्यों में में धीमी प्रगति है। रैकिंग में सुधार के लिए जिला प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
आजमगढ़ मंडल के तीन जिलों में आखिरी स्थान पर है। उससे ऊपर मऊ और बलिया हैं। प्रदेश में शासन स्तर से हर महीने जिलेवार विकास कार्यों की समीक्षा होती है। इसके आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। इसकी समीक्षा सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव के स्तर से की जाती है। जनवरी में जारी रैंकिंग को देखें तो जिला सीएम डैशबोर्ड की शिकायतों के निस्तारण में 28वें स्थान पर था। लेकिन, फरवरी में उसकी रैकिंग गिरी है और वह 72वें स्थान पर आ गया है। जबकि मंडल में मऊ 25वीं रैंक हासिल कर टॉप पर है। बलिया 67वें स्थान और आजमगढ़ 72वें स्थान पर है। इस प्रकार अगर देखें तो मंडल में इस बार आजमगढ़ फिसड्डी रहा।
इस तरह जारी होती है रैंकिंग
सीएम डैशबोर्ड में हर महीने जिलेवार परियोजनाओं और विभाग वार आंकड़े फीड किए जाते हैं। इसके बाद इसकी शासन स्तर पर समीक्षा कर रैंकिंग जारी की जाती है। इनमें सौर ऊर्जा, उद्यान, ऊर्जा, कृषि (किसान सम्मान निधि, कुसुम आदि योजनाएं), ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि की समीक्षा के आधार पर रैंकिंग जारी की गई है।
विज्ञापन
सीएम डैशबोर्ड और जनपद में चल रही 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं के संबंध में बैठक की गई है। सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी रैंकिंग में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। वैसे पॉइंट के अंतर से रैंकिंग गिरती और उठती है। -नवनीत सिंह चहल, डीएम।