फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The district got to host the state-level senior cricket competition

Azamgarh News: जिले को मिली राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी

Tue, 30 Jun 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The district got to host the state-level senior cricket competition
आजमगढ़।
विज्ञापन

खेल निदेशालय ने आजमगढ़ को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरुष राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी है। प्रतियोगिता का आयोजन फिलहाल सितंबर माह में प्रस्तावित है। हालांकि, यदि उस दौरान मानसून के कारण लगातार बारिश होती है तो इसे अक्तूबर में आयोजित कराया जाएगा। राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले आजमगढ़ के तीन अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। इसमें सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, पुलिस लाइन और एक एकेडमी के मैदान को चिह्नित किया गया है। आयोजन को लेकर जिला खेल विभाग ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मैदानों की गुणवत्ता, पिच की तैयारी, खिलाड़ियों के ठहरने, परिवहन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिले को इस प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने से स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय मुकाबले देखने और बेहतर खिलाड़ियों से सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच भी मिलेगा।
प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अधिकारी और खेल प्रेमियों के जिले में पहुंचने से स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed