फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The death of two girls from drowning in Pokhari

पोखरी में डूबने से दो छात्राओं की मौत

Sun, 24 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 24 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The death of two girls from drowning in Pokhari
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौरा गांव में रविवार की सुबह पोखरी से मिट्टी लेने गई दो छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर घर वालों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव घर वालों को सुपुर्द कर दिया। जिस पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


गांव निवासी बालचंद विश्वकर्मा की पुत्री जानकी (14) कक्षा आठ की छात्रा थी। वह अपने पड़ोसी राजेश कन्नौजिया की पुत्री प्रियंका (8) के साथ सिवान में स्थित पोखरी से मिट्टी लाने गई थी। इस दौरान गांव की कई अन्य लड़कियां भी मौजूद थीं। मिट्टी निकालते समय प्रियंका का पैर फिसला और वह पोखरी में गिर गई।
विज्ञापन


प्रियंका को डूबते देख जानकी उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गई और दोनों ही डूबने लगी। दोनों को डूबते देख अन्य लड़कियां चिल्लाते हुए गांव पहुंची और घर वालों को सूचना दी। परिवार के लोग जब तक इन दोनों को पानी से बाहर निकालते दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बहन और एक भाई में प्रियंका सबसे बड़ी और कक्षा दो की छात्रा थी। जबकि जानकी तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थी। एक साथ दो बालिकाओं की मौत से गांव में मातम छा गया। एसओ मुबारकपुर बृजेश यादव ने बताया कि दोनों की लाश घर वालों को सौंप दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed