फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The death of a heart attack Shicshamitr

हृदयाघात से शिक्षामित्र की मौत

Thu, 17 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 17 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
The death of a heart attack Shicshamitr
अहरौला के माहुल बाजार में गुरुवार की सुबह चाय की दूकान पर बैठे शिक्षामित्र लाल बहादुर यादव (48) की हृदयाघात से मौत हो गई। दूकान पर बैठे लोगों की मानें तो सहायक शिक्षक बनने का आदेश रद्द होने से वे निराश थे। परिवार पर आए आजीविका के संकट की बाबत ही वे लोगों से बात कर रहे थे तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन


निजी चिकित्सक के यहां ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। साथी की मौत की सूचना पर अस्पताल में काफी संख्या में शिक्षामित्र जुट गए। ऐहतियात के तौर पर वहां पुलिस भी तैनात कर दी गई थी। पवई के नाटी गांव निवासी और तीन भाइयों में सबसे बड़े लालबहादुर यादव अपने छोटे भाई मानबहादुर के साथ रहते थे। उन्हें पांच पुत्र और एक पुत्री है, लेकिन अभी किसी की भी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधे पर थी। शिक्षामित्र से अध्यापक बनने के बाद उनके परिवार में रोजी-रोटी का संकट खत्म हो गया था, लेकिन इधर हाईकोर्ट के आदेश पर सहायक शिक्षकों का समायोजन रद्द होने पर वे काफी दुखी थे। उन्हें परिवार की आजीविका की चिंता सता रही थी। गुरुवार की सुबह जब लालबहादुर माहुल बाजार गए तो वहां उनकी मुलाकात ग्राम प्रधान और उनके चचेरे भाई राजबहादुर यादव से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बातचीत में वे नौकरी जाने पर चिंता जता रहे थे। इसके बाद चाय की दुकान पर अखबार पढ़ने के दौरान वे अचानक बेंच से नीचे गिर गए। वहां मौजूद लोग उन्हें लेकर तत्काल एक निजी चिकित्सक के यहां गए। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पोस्टमार्टम के वक्त काफी संख्या में शिक्षामित्र संगठन के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। एहतियात के तौर पर अस्पताल के बाहर फोर्स भी तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed