फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The days seem to be jammed due to the arbitrariness of vegetable shoppers

सब्जी दुकानदारों की मनमानी से आए दिन लगता है जाम

Mon, 24 May 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
The days seem to be jammed due to the arbitrariness of vegetable shoppers
बिलरियागंज कस्बे के पुराने चौक से महराजगंज रोड पर आए दिन सब्जी व्यापारियों, ठेला-खोमचे वालों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों द्वारा एक साइड में ठेला आदि लगाने को कहने पर वे झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है। इससे परेशान कस्बे के लोगों ने एसडीएम सगड़ी को शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत द्वारा निर्धारित सब्जी मंडी में सब्जी आदि की दुकाने लगवाने के साथ ही नगर में जगह-जगह अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। बिलरियागंज नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन राहुल नगर में नगर पंचायत द्वारा दस वर्ष पूर्व सब्जी मंडी का निर्माण कराया गया था। बावजूद इसके सब्जी विक्रेता मंडी में दुकानें न लगाकर रोड के दोनों तरफ अतिक्रमण कर दुकानें लगाते हैं। जिसकी वजह से आए दिन जाम की स्थिति रहती है। बिलरियागंज पुराने चैक से महराजगंज रोड पर सब्जी मंडी के दुकानदारों के अतिक्रमण की वजह से अन्य दुकानदारों, मोहल्ले के निवासियों सहित राहगीरों को भी दो पहिया व चार पहिया से आने-जाने के समय जाम का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के मुन्ना सेठ, जवाहिर लाल, राम चेत, अरविंद गुप्ता, सुभाष मौर्य, चंदन वर्मा, रामाश्रय, पप्पू मोदनवाल, रामाशीष गुप्ता आदि ने बताया कि कई बार तो ऐसा हुआ है कि जाम के दौरान यदि आम जनता इन दुकानदारों से दुकानें पीछे लगाने या फिर ठेला हटाने को कह दें तो यह लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। लोगों ने एसडीएम सगड़ी को दिए शिकायती पत्र में उक्त दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही दुकाने सब्जी मंडी में लगवाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed