फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The day passed shiveringly, even a few minutes of sunshine could not bring relief.

Azamgarh News: कांपते बीता दिन, कुछ देर की धूप भी नहीं पहुंचा सकी राहत

Thu, 18 Jan 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
The day passed shiveringly, even a few minutes of sunshine could not bring relief.
आजमगढ़। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सुबह के समय कोहरा नहीं था लेकिन गलन काफी अधिक थी। इसके कारण बहुत से लोग घरों में ही रहे। दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकली लेकिन शाम को गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

ठंड के तल्ख तेवर से हर किसी को परेशान कर रखा है। गलन के कारण हड्डियां तक कड़कड़ा रही है। हर कोई गलन से परेशान है। पशु पक्षी भी बेहाल हैं। बुधवार की सुबह कोहरा तो नहीं था लेकिन गलन काफी अधिक थी। जिसके कारण लोग रजाई से काफी देर से बाहर निकले। गुरु गोविंद सिंह की जयंती का अवकाश होने के बाद जिनको डयूटी नहीं जाना था उन्होंने घर में दुबकने में ही भलाई समझी। जिसे काम नहीं था वह घर से बाहर नहीं निकला। दोपहर बाद हल्की धूप निकली लेकिन वह गलन के आगे बेमतलब साबित हुई। हालांकि तापमान में कुछ सुधार देखने को मिला। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण जनजीवन इस तरह से अस्त व्यस्त हो गया है कि लोग घरों से निकलने से भी परहेज कर रहे हैं। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बाजार में खरीदारी करने निकले लोग गलन बढ़ने के बाद दिन ढ़लते ही घरों की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

जहां दिखा अलाव वहीं शरीर को पहुंचाई गर्मी
आजमगढ़। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। रास्ते में चलते हुए उनकी निगाहें अलाव की तलाश कर रही हैं। जहां भी अलाव जलता मिल रहा है वह लोग अपने शरीर को गर्मी पहुंचा रहे हैं। वहीं दो पहिया वाहन चालक दिन ढ़लने से पहले घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या भी रही कम
आजमगढ़। आजमगढ़ रोडवेज से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। वर्तमान में ठंड के कारण इनकी संख्या भी काफी कम हो गई है। परिवहन विभाग की मानें तो 30 से 35 प्रतिशत तक यात्रियों की संख्या में कमी आई है। जिसके कारण रोडवेज की आय में भी काफी कमी आई है।
विलंब से चल रहीं ट्रेनें
आजमगढ़। गलन और कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। दिल्ली से चलकर आजमगढ़ को आने वाली 12226 कैफियात एक्सप्रेस 12 घंटा विलंब से आजमगढ़ स्टेशन पर पहुंची। आजमगढ़ से चलकर दिल्ली तक जाने वाले 12225 कैफियात एक्सप्रेस लगभग 10 घंटा विलंब से रात को दो बजे दिल्ली को रवाना हुई। वहीं साबरमती एक्सप्रसे 19166 आठ घंटा विलंब से चल रही है। उसे दिन में दो बजे स्टेशन पर आना चाहिए था। लेकिन उसके रात लगभग 10 बजे पहुंचने की उम्मीद है।

20 जनवरी तक बंद हुए आठवीं तक के विद्यालय
आजमगढ़। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जहां जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीं नौनिहालों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से 20 जनवरी तक के लिए कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। वहीं कक्षा नौ से ऊपर की कक्षाएं 10 बजे से तीन बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed