फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The current landed in the field, the farmer died after being hit

खेत में उतरा करंट, चपेट में आकर किसान की हुई मौत

Sun, 18 Sep 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The current landed in the field, the farmer died after being hit
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के दारूपुर गांव में खेत पर गए किसान की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी अच्छेलाल (70) के खेत से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। शनिवार को अच्छेलाल अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान हाईटेंशन तार का करंट किसी माध्यम से खेत में उतर आया। बरसात के चलते खेत में पानी भी लगा हुआ था। करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रधान चंद्रदेव भारती व ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते वृद्ध किसान की मौत हो गई। खेत से गुजारा 11 हजार वोल्ट का तार काफी नीचे तक झूल रहा है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने व लटक रहे तार को ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed