फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The culture of India is Ram - Kanhaiya Singh

भारत देश की संस्कृति ही राम है - कन्हैया सिंह

Sat, 01 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The culture of India is Ram - Kanhaiya Singh
आजमगढ़। हिंदी साहित्य में आज शायद ही कोई ऐसा हो जो डा. कन्हैया सिंह को नहीं जानता हो। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष और उप्र भाषा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डा. कन्हैया ने शुक्रवार को अपना 86वां जन्म दिन सादगी पूर्वक मनाया। इस दौरान उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

डा. कन्हैया सिंह ने शनिवार को अपना जन्मदिन बड़ी ही सादगी से मनाया। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस देश की संस्कृति ही राम है। हिन्दी साहित्य के पाठानुसंधान और सूफ़ी साहित्य के राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध विद्वान डा. कन्हैया सिंह पर एक संस्मरण का लोकार्पण योगी आदित्यनाथ के हाथों होने वाला है। इसके अतिरिक्त कहानी, संस्मरण, निबंध और आलोचना की कुल 40 अधिक महत्वपूर्ण पुस्तकों का सृजनकर हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने का महान कार्य इन्होंने किया। साहित्यिक सक्रियता के साथ ही सामाजिक और राजनीतिक जीवन में भी यह सक्रिय रहे। महज 35 वर्ष की अवस्था में आजमगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष हुए, उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष रहे, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा वर्तमान में राष्ट्रीय संरक्षक के दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं। जीवन के इस पड़ाव पर भी कन्हैया सिंह का निरंतर साहित्य सृजन पर लगे हुए हैं। उनके इस 86वें जन्मदिन पर उनके हिमाद्रि - राहुल नगर स्थित आवास पर राहुल सिंह, अभिनव सिंह, अशेष सिंह, मुकुल सिंह, राकेश मौर्या, विनीत सिंह आदि ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed