फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The culture and heritage of the district are being engraved on the walls of Vikas Bhawan

Azamgarh News: विकास भवन की दीवारों पर उकेरी जा रहीं जिले की संस्कृति और धरोहर

Mon, 01 Dec 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The culture and heritage of the district are being engraved on the walls of Vikas Bhawan
06 विकास भवन में उकेरी जा रही कलाकृतियां। संवाद
आजमगढ़। विकास भवन इन दिनों अपने नए रूप में नजर आ रहा है। भवन का कायाकल्प करते हुए इसकी दीवारों पर जिले की संस्कृति, पहचान और प्राचीन धरोहरों को आकर्षक कलाकृतियों के माध्यम से उकेरा जा रहा है। जैसे ही कोई विकास भवन परिसर में प्रवेश करेगा, दीवारों पर बनी जीवंत पेंटिंग्स जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की एक शानदार झलक प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन

दीवारों पर कलाकारों द्वारा अयोध्या के भव्य राम मंदिर, काशी के विश्वनाथ कॉरिडोर, जिले के प्रसिद्ध दुर्वासा धाम, दत्तात्रेय व चंद्रमा ऋषि, निजामाबाद की विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी, मुबारकपुर की रेशमी साड़ी सहित कई स्थानीय पहचान को दर्शाने वाली कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं। इन चित्रों का उद्देश्य विकास भवन को सौंदर्य परक बनाना ही नहीं, बल्कि आगंतुकों को जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचय कराना भी है। कलाकृतियों के पूरा होने के बाद विकास भवन सांस्कृतिक दृष्टि से जिले के लिए एक नया आकर्षण बनकर उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed