फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The child is possessed by a ghost, I can cure him...he ran away with the jewellery.

Azamgarh News: बच्चे पर भूत-प्रेत का साया है ठीक कर सकता हूं...जेवर लेकर भागा

Sat, 20 Sep 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The child is possessed by a ghost, I can cure him...he ran away with the jewellery.
क्षेत्र के ग्राम जिंदोपुर निवासी केदार यादव ठगी के शिकार हो गए। पीड़ित के अनुसार एक अज्ञात बाइक सवार उनके घर पहुंचा और पानी मांगा। पानी पीने के बाद उसने केदार से कहा कि उनके एक बच्चे पर भूत-प्रेत का साया है और वह उसे ठीक कर सकता है। इसके बाद उसने घर की महिलाओं से पूजा के लिए अगरबत्ती और कपूर लाने को कहा। जब केदार दुकान से सामान लेने गए, तभी मौके का फायदा उठाकर ठग महिलाओं से सोने के जेवर लेकर भाग गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से गांव में आता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed