{"_id":"c41033dfe84e240dc8a960fa0dd0e545","slug":"the-child-became-moist-eyes-in-memory-of-babu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा बाबू की याद में नम हो गईं आंखें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा बाबू की याद में नम हो गईं आंखें
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के ग्राम समाज पीजी कालेज जयस्थली परिसर में बुधवार को महाविद्यालय के संस्थापक स्व. शंभू प्रसाद सिंह उर्फ बच्चा बाबू की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी याद में लोगों की आंखें नम हो उठीं।
कार्यक्रम की शुुरुआत सच्चिदानंद पांडेय ने मंत्रोच्चार से किया। इसके बाद शंभू प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर उनके छोटे भाई और ग्राम समाज पीजी कालेज जयस्थली के प्रबंधक श्याम सुंदर सिंह, पुत्र अजय सिंह और भतीजे बृजेश सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।
प्रबंधक श्याम सुंदर सिंह ने कहा कि बच्चा बाबू का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने 1949 में ग्राम समाज इंटर कालेज और 1992 में बालिका इंटर कालेज तथा 1994 में ग्राम समाज पीजी कालेज जयस्थली की स्थापना कर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई।
विज्ञापन
बीएड की छात्रा पूजा सिंह ने गीत ‘जाने कौन सा है देश जहां तुम चले गए’ प्रस्तुत किया तो लोगों की आंखे नम हो गई।
अध्यक्षता सत्यनरायन सिंह और संचालन अमित कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर सतीश सिंह, सुमन सिंह, प्राचार्य डा. काशीनाथ सिंह, सविंद्र कुमार सिंह, डा. विजेंद्र राय, प्रधान विरेंद्र
सिंह, गोपाल सिंह, तेज बहादुर सिंह, फरीद खां, सुनील सिंह, अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।