फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The charge of the absconding senior assistant was given to another clerk

Azamgarh News: फरार वरिष्ठ सहायक का दूसरे बाबू को दिया गया चार्ज

Wed, 21 Aug 2024 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
The charge of the absconding senior assistant was given to another clerk
आजमगढ़। एंटी करप्शन टीम द्वारा की छापामारी कर पकड़े गए अमीन और उनके सहयोगी वरिष्ठ सहायक के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद से वरिष्ठ सहायक फरार चल रहा है। बुधवार को डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वरिष्ठ सहायक की आलमारी ताला तोड़ा गया और दूसरे लिपिक को उसका चार्ज सौंपा गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि हाल ही में श्रीनगर सियरहा गांव निवासी उमेश चंद्र राय के मुआवजे के भुगतान को लेकर एसएलओ दफ्तर के कर्मचारियों द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। इस पर उन्होंने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। टीम ने छापामारी कर 22 हजार रुपये घूस लेते कार्यालय के अमीन सौरभ गौड़ को गिरफ्तार किया। अमीन के बयान के आधार पर टीम ने वरिष्ठ सहायक आनंद मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आनंद मिश्रा मेडिकल लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम की ओर से उन्हें पत्र जारी कर मेडिकल टीम के समक्ष उपस्थित होकर मेडिकल कराने का निर्देश जारी किया गया। इसके बाद भी उनके द्वारा मेडिकल नहीं कराया गया। तब बुधवार को डीएम के निर्देश पर सीआरओ विनय प्रकाश गुप्ता ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियाग्राफी कराते हुए उनकी आलमारी का ताला तोड़वाया और उनका चार्ज दूसरे बाबू को सौंपा। सीआरओ विनय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सारे अभिलेख आलमारी में बंद थे जिससे कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसके कारण आज आनंद गुप्ता का चार्ज मनीष गौड़ को सौंपते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आलमारी का ताला तुड़वाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed