{"_id":"59272a2f4f1c1bf459535d0f","slug":"the-center-will-be-built-in-tehsil-so-that-it-does-not-have-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में सेंटर बनेगा ताकि न लगाना पड़े चक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में सेंटर बनेगा ताकि न लगाना पड़े चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Fri, 26 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में तहसील दिवस और थाना दिवस औचित्यपूर्ण बनाने को कहा। अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस को संपूर्ण समाधान दिवस के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे आम जनता को एक ही शिकायत के लिए बार-बार तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़े। तहसील स्तर पर एक सेंटर बनाने की योजना है जिससे बेहतर व्यवस्था लागू की जा सके।
थाना दिवस के संबंध में उन्होंने पुलिस प्रशासन को व्यवहारिक होने के साथ-साथ गरीबों तथा जरूरत मन्द लोगों की त्वरित सहायता करने का निर्देश दिया। कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि भ्रमण के माध्यम से आम जनता की अधिकतम समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो सके। तहसील और थाना दिवसों पर प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी से जनता के हित में कोई भी काम लिया जा सकता है।
इसे न मानने को अनुशासनहीनता माना जाएगा। कहा कि स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सुथरा वातावरण बनाएं ताकि स्वच्छता सूची में प्रदेश के अधिकतम शहर शामिल हो सकें। एक्सप्रेस वे के संबंध में कहा कि जिस किसानों की जमीन दायरें में आ गई है उनको समय-सीमा में भुगतान हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
बच्चों के स्कूल में प्रवेश के समय ही उनका आधार कार्ड उनके रजिस्ट्रेशन से जुड़ जाना चाहिए तथा जुलाई के प्रथम सप्ताह में निर्धारित स्कूल ड्रेस, पुस्तक आदि की आपूर्ति आवश्यक रूप से हो जानी चाहिए। नमामि गंगे योजना पर कहा कि नदियों में कूड़ा, कारखानों का दूषित जल नहीं जाना चाहिए। बाढ़ से बचाव के लिए तटबंधों की मरम्मत व कटान से प्रभावित क्षेत्रों में काटन रोधक कार्य हो।