फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The building was erected on the other land except the school land

स्कूल के नाम पर ली गई जमीन पर गड़बड़ी: विधायक निधि से लिए गए 19 लाख रुपए, बिल्डिंग बना दी कहीं और...

Sun, 09 Oct 2022 02:02 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 02:02 PM IST
सार

आजमगढ़ में स्कूल की जमीन के नाम पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जिस जमीन को दिखाकर विद्यालय की मान्यता और विधायक निधि ली गई, उसके भवन को दूसरी जगह पर बना दिया गया। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर परियोजना निदेशक ने प्रबंधक से 19 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
The building was erected on the other land except the school land
निर्माणाधीन इमारत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

जनपद में सांसद और विधायक निधि में आए दिन गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं। अब तहबरपुर विकास खंड के महुआर में भी एक मामला प्रकाश में आया है। जिस जमीन को दिखाकर विद्यालय की मान्यता और विधायक निधि ली गई, उसके भवन को दूसरी जगह पर बना दिया गया। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर परियोजना निदेशक ने प्रबंधक से 19 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है। तहबरपुर विकास खंड के महुआर गांव निवासी आशीष राय ने शिकायत की कि किरण शिक्षण संस्थान महुआर के नाम पर विधायक निधि ली गई है। लेकिन संस्थान के लिए चिह्नित जमीन पर काई निर्माण नहीं कराया गया। न तो उक्त भूखंड पर कोई विद्यालय चलता है और न ही किसी प्रकार का निर्माण है। जबकि संस्थान के प्रबंधक द्वारा उनके नाम पर 19 लाख रुपये की निधि ली गई है। निधि के धन का दुरुपयोग किया गया है। इस शिकायत की जांच खंड शिक्षा अधिकारी पवई पूजा पाठक और तहबरपुर राजेश कुमार द्वारा की गई। जांच में उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय का निर्माण उस भूमि पर नहीं कराया गया है जो संस्था के नाम से है।
विज्ञापन

The building was erected on the other land except the school land
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SELF
साथ ही जन प्रतिनिधियों से प्राप्त धनराशि का समुचित और पूर्ण उपयोग नहीं किया गया है। क्योंकि प्रबंधक द्वारा पांच कमरों का निर्माण कराया गया है लेकिन छत नहीं डाली गई है। शेड रखा गया है। कमरों में दरवाजे भी नहीं लगे हैं। इस पर परियोजना निदेशक द्वारा किरण बालिका जूनियर हाई स्कूल महुआर के प्रबंधक को नोटिस जारी कर जनप्रतिनिधियों से ली गई धनराशि को जमा करने का निर्देश दिया गया है।

किरण बालिका जूनियर हाई स्कूल महुआर के प्रबंधक को जनप्रतिनिधियों से ली गई 19 लाख रुपये की निधि को वापस जमा करने के लिए पांच अक्टूबर तक जमा करने का निर्देश दिया गया था। अब उन्होंने जमा किया या नहीं इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं। कार्यालय खुलने के बाद ही कुछ बता सकते हैं। केके सिंह, परियोजना निदेशक।
लेकिन संस्थान के लिए चिह्नित जमीन पर काई निर्माण नहीं कराया गया। न तो उक्त भूखंड पर कोई विद्यालय चलता है और न ही किसी प्रकार का निर्माण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed