फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The building of the means cooperative society can collapse at any time

कभी भी गिर सकता है साधन सहकारी समिति का भवन

Sun, 05 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
The building of the means cooperative society can collapse at any time
पवई ब्लाक के अंबारी में स्थापित साधन सहकारी समिति का जर्जर भवन से हो रहा खाद का वितरण। - फोटो : AZAMGARH
अंबारी। किसानों को समय से खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए स्थापित साधन सहकारी समिति अंबारी की स्थिति खराब है। भवन जर्जर हो चुका है, जिससे खाद और बीज को सुरक्षित रखना संभव नहीं है। इस समिति से अंबारी न्याय पंचायत के 12 गांव लाभान्वित होते हैं।
विज्ञापन

अंबारी साधन सहकारी समिति से आधीपुर, उफरी, सरैया, आलमपुर, मकसुदिया, बेलसिया, बसही, रसूलपुर, जमालपुर आदि गांव के किसान लाभान्वित होते हैं। साधन सहकारी समिति का भवन जर्जर हो गया है। कर्मचारी जान हथेली पर लेकर खाद वितरित करते हैं। क्षेत्र के मारुति उपाध्याय, राकेश यादव, जन्मेजय यादव, सफीक अहमद, गुलजार अहमद, शकील अहमद आदि ने बताया कि बरसात में इसके गिरने का डर बना रहता है। सचिव मीरा यादव का कहना है कि समिति परिसर में अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं है। सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। एडीओ कोआपरेटिव राजेंद्र प्रसाद वर्मा का कहना है कि जर्जर भवन के बारे जानकारी है। उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed