{"_id":"6b009b20f04187e3c608022c","slug":"the-budhanpur-chowk-remained-jammed-for-two-hours-causing-inconvenience-to-pedestrians-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-160859-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बूढ़नपुर चौक पर दो घंटे तक लगा रहा जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बूढ़नपुर चौक पर दो घंटे तक लगा रहा जाम, राहगीर परेशान
विज्ञापन
बूढ़नपुर नगर पंचायत के मुख्य चौक पर शुक्रवार शाम करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इससे राहगीरों, स्थानीय लोगों और बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंची बूढ़नपुर चौकी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
बताते चलें कि चौक पर डग्गामार वाहनों के सड़क पर खड़े होने और ठेले पर फल-सब्जी बेचने वालों के अतिक्रमण से आए दिन जाम लगता है। सड़क पर जगह कम होने से वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। दुकानदार संतोष गुप्ता ने बताया कि जाम से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पाते और कई बार बिना खरीदारी किए लौट जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई कर स्थायी समाधान की मांग की है। उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि गार्ड लगाकर जाम खुलवाया जा रहा है। नगर पंचायत को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।