{"_id":"66731a1cb54e1940f102dcdf","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-gone-out-to-look-for-labourers-was-found-under-a-tree-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-116781-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मजदूर ढूंढने निकले युवक का पेड़ नीचे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मजदूर ढूंढने निकले युवक का पेड़ नीचे मिला शव
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के सीवान में सड़क के किनारे बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी सतीश राजभर उर्फ राजू (45) का बुधवार की सुबह पांच बजे गांव के बाहर सिवान में पेड़ के नीचे शव मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। लोगों की सूचना पर सीओ बूढ़नपुर किरण पाल सिंह, थानाध्यक्ष अतरौलिया वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मृतक सतीश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई काली प्रसाद पहले ही दिल्ली में लापता हो गया था, छोटे भाई की 10 जुलाई को शादी होनी है। सतीश लगभग एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से घर आया था और घर का कुछ काम भी करवा रहा था। मृतक की पत्नी शशि ने बताया कि सतीश शाम को लगभग 6 बजे घर बनवाने के लिए मजदूर की तलाश में घर से निकले थे। रात करीब 9 बजे फोन पर बात हुई तो कई लोगों के बोलने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
सतीश ने बताया कि अभी हम कुछ समय में घर पहुंच रहे हैं, फिर उसका मोबाइल भी बंद हो गया। सीओ बूढ़नपुर किरण पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता चलेगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।