फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The body of a two-year-old missing child was found in a pond 100 meters away from his home

Azamgarh News: दो साल के लापता बच्चे का घर से 100 मीटर दूर पोखरी में मिला शव

Mon, 15 Sep 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The body of a two-year-old missing child was found in a pond 100 meters away from his home
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नेगवा पुरवा गांव में सोमवार को अपने ननिहाल में रह रहे अरहम (2) पुत्र नदीम अहमद का शव घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित पोखरी में मिला। सरायमीर थाना क्षेत्र के कुरियावां निवासी नदीम अहमद का दो वर्षीय पुत्र अरहम सोमवार सुबह करीब नौ बजे लापता हो गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे की खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं मिला। संदेह होने पर ग्रामीणों ने घर के पीछे स्थित पोखरी में जाल डाला। जाल में फंसे शव को निकालते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता विदेश में रहते हैं और अरहम परिवार का इकलौता संतान था। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed