फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The body of a person missing for four days was found in the bushes near Bhedia Bridge

Azamgarh News: भेड़िया पुल के पास झाड़ी में मिला चार दिन से लापता व्यक्ति का शव

Fri, 16 May 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The body of a person missing for four days was found in the bushes near Bhedia Bridge
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया गांव में कुंवर नदी के पुल के पास बृहस्पतिवार की सुबह झाड़ी में एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिला। शव की पहचान दीदारगंज थाना क्षेत्र के आदममऊ गांव निवासी अजय चौहान (50) के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दीदारगंज थाना क्षेत्र के आदममऊ गांव निवासी अजय 11 मई को पत्नी को जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के शेरपुर लोनियापट्टी गांव ससुराल छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय वह शाहगंज में मौसी के घर रुके। रात 8.30 बजे वहां से निकले, इसके बाद उनका पता नहीं चला। परिजनों ने शाहगंज कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव उनकी बाइक के साथ भेड़िया पुल के पास झाड़ी में मिला।
विज्ञापन

सूचना पर फूलपुर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद, पवई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा और अंबारी पुलिस मौके पर पहुंची। अजय के बेटे पवन ने शव की पहचान की। अजय स्लाइडिंग का काम करते थे। वह दो पुत्री और दो पुत्र के पिता थे। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed