फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'The BJP government on development of the state'

‘भाजपा सरकार बनने पर ही प्रदेश का विकास’ 

Fri, 18 Nov 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़ Updated Fri, 18 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
'The BJP government on development of the state'
अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश के पिछड़ेपन पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को समृद्ध बनाना चाहते हैं। उन्होंने विकास के लिए प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपये दिए लेकिन यहां गांवों का विकास नहीं हुआ। ऐसे में जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक यहां का विकास नहीं होगा। आजमगढ़ परिवर्तन की धरती है। अगर यहां से परिवर्तन हुआ तो पूरे प्रदेश में परिवर्तन होगा।
विज्ञापन

 

 कहा कि एक हजार और पांच सौ के पुराने नोट बंद होने से आतंकवादियों, नक्सलियों, ड्रग माफिया के पास पड़े नोट रद्दी हो गए हैं। पाकिस्तान से भेजे गए जाली नोट एक साथ रद्दी हो गए। वह गुरुवार को आईटीआई मैदान पर आयोजित भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पुराने बड़े नोट को बंद किए जाने से बहनजी के चेहरे का रंग बदल गया है। अखिलेश समेत अन्य विपक्षी दलों के लोग परेशान हैं लेकिन आम लोगों के चेहरे पर मुस्कराहट है। यूपी का विकास सपा और बसपा नहीं कर सकती है। दोनों पार्टियों को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि यह रैली विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री बदलने के लिए नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया के लोग जब बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई जाते हैं तो उनकी उपेक्षा होती है। हम चाहते हैं कि प्रदेश के युवक अपने घर माता-पिता की सेवा करते हुए यहीं नौकरी करें। प्रधानमंत्री ने 10वीं, 12वीं पास युवक को बगैर इंटरव्यू के नौकरी देने की व्यवस्था बनाई है लेकिन प्रदेश की सरकार इस पर अमल नहीं कर रही है। कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरो के रिकार्ड में प्रदेश में अपराध अधिक है। यहां खदान माफिया, भूमाफिया पर कोई कंट्रोल नहीं है। सपा शासन में उन्हें संरक्षण मिल रहा है। भाजपा की सरकार बनी तो एक भी माफिया नजर नहीं आएंगे।


कहा कि जब तक आप चाचा-भतीजे की सरकार बनाएंगे, तब तक प्रदेश का विकास नहीं होगा। उड़ी में भारतीय सेना पर हमले की चर्चा करते हुए कहा कि इसके बाद भारतीय सेना ने पड़ोसी के घर में घुसकर बदला लिया। जबकि हमारे राहुल बाबा कहते हैं कि मोदी खून की दलाली कर रहे हैं। वह सेना के बलिदानों के लिए दलाली शब्द का इस्तेमाल करते हैं। कहा कि जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि अखिलेश सरकार ने प्रीमियम ही जमा नहीं किया है।  


सभा की अध्यक्षता पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने की। संचालन पूर्व सांसद दारा सिंह चौहान ने किया। सभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, सांसद आदित्यनाथ, विनय कटियार आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed