फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The biggest contribution of youth in the progress of the country

Azamgarh News: देश की तरक्की में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान

Tue, 24 Sep 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
The biggest contribution of youth in the progress of the country
देश की तरक्की में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान
विज्ञापन

आजमगढ़। दीक्षांत समारोह में आए पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय भटिंडा के कुलपति राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान होता है। आज देश में सबसे ज्यादा युवा है। आज जिन मेधावियों का सम्मान हुआ है, यह उनके ज्ञान योग के कर्म योग में प्रवेश का समय है। संकल्प लीजिए कि आप वैचारिक योद्धा नहीं, बल्कि कर्मयोगी बनेंगे और भारत के विकास में अपना सहयोग करेंगे।
लक्ष्य हासिल करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति से आगे बढ़ें : रजनी तिवारी
आजमगढ़। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति से आगे बढ़ें। किसी विश्वविद्यालय के छात्र जब क्षेत्र में जाते हैं तो उनकी उपलब्धि उस विश्वविद्यालय की पहचान बनती है। चुनौतियों से घबराएं नहीं। क्योंकि जब कोई आगे बढ़ता है तो चुनौतियां और समस्याएं आती हैं। जो उन्हें पारकर आगे बढ़ जाता है वहीं सम्मान का हकदार होता है। बच्चों की नींव मजबूत होगी तो आगे चलकर वे देश व राष्ट्र को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन

रांगेय राघव शोध पीठ के लिए मिले दो करोड़
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विवि के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा ने विवि की स्थापना से लेकर अब तक किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को बताया कि 13 नवंबर 2021 को विश्वविद्यालय का शिलान्यास हुआ और उन्होंने 1 जनवरी 2022 को कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उनकी देखरेख में एक वर्ष 10 माह के रिकार्ड समय में विश्वविद्यालय भवन का निर्माण पूरा हुआ। इसका 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री ने लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में रांगेय राघव शोध पीठ की स्थापना होनी है। इसके लिए दो करोड़ रुपये मिल चुके हैं। जल्द ही इसका कार्य भी शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
आजमगढ़। विवि द्वारा पांच गांवों और उन गांवों में स्थित परिषदीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया गया है। इन गांवों में सोनापुर, महरूपुर, धरवारा, समेंदा, सीही शामिल हैं। इन गांवों के विद्यालयों में प्राइमरी और जूनियर स्तर पर चित्रकला, भाषण और कहानी कथन की प्रतियोगिताएं कराई गई थीं। इनमें प्राइमरी और जूनियर स्तर के विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस मौके पर शिब्ली कालेज के प्राचार्य डॉ. अफसर अली, अग्रसेन महिला पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ. प्रो. जूही शुक्ला, डॉ. प्रवेश सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डाॅ. प्रशांत राय, डॉ. सुजीत भूषण श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, क्षेत्रीय संयोजक गोरखपुर रमाकांत मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed