फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The baraatis clashed with each other over the song on the DJ

Azamgarh News: डीजे पर गाना बजाने के लिए आपस में भिड़े बराती, पुलिस और रिश्तेदारों की तोड़ीं गाड़ियां

Sat, 19 Apr 2025 05:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 19 Apr 2025 05:20 PM IST
सार

तरवां गांव में उस वक्त हलचल मच गई जब डीजे बजाने को लेकर बाराती पक्ष आपस में भिड़ गए। बारात का झगड़ा गांव पहुंचा और पुलिस की गाड़ी के साथ रिश्तेदारों की भी गाड़ियां तोड़ दी गई। मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
The baraatis clashed with each other over the song on the DJ
हाथों में डंडे लेकर गाड़ी तोड़ती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर ठाटा गांव से बेल्थरा बलिया गई बरात में बरातियों के दो पक्ष डीजे पर गाना बजाने को लेकर आपस में भिड़ गए। बरात के वापस आने पर गांव के लोगों ने रिश्तेदारों को रोक लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान एक चार पहिया और चार बाइक में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को भी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
तरवां थाना क्षेत्र के बीबीपुर ठाटा गांव से शुक्रवार को नागेंद्र चौहान की बरात बेल्थरा रोड बलिया गई थीं। बरात में दुल्हा नागेंद्र चौहान अपनी बहन के घर गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सादियाबाद में बचपन से रहता है, इसके कारण सादियाबाद से भी बरात में सम्मिलित होने कुछ लोग गए थे। द्वारपूजा पर डीजे पर सब जिला खाली भौंकेला, हमाज आजमगढ़ सीधे ठोकेला... गाने को लेकर सादियाबाद और बीबीपुर ठाटा गांव के बरातियों में विवाद हो गया। देखते देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। किसी तरह घरातियों ने बीच-बचाव किया। नागेंद्र ने इसके लिए अपने गांव के लोगों को दोषी ठहराया और बरात से वापस जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


हमले में घायल हुए लोग
गांव के लोग नाराज होकर बरात स्थल से कुछ दूरी पर स्थित मऊ-बेल्थरा हाईवे पर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सादियाबाद वाले बराती चार पहिया वाहन से बीबीपुर ठाटा गांव के लोगों ने पर हमला कर दिया। इसमें योगेंद्र उर्फ योगी चौहान (38), राजेश (24), हरिश्चंद्र (28) और आदित्य (16) इस हमले से घायल हो गए। सभी घायल दुल्हे के खानदान से ही हैं। योगी और राजेश को मऊ जिले के निजी अस्पताल में, जबकि हरिश्चंद्र और आदित्य को मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर आदित्य को हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से नाराज बीबीपुर ठाटा गांव के लोगों ने शनिवार की सुबह नागेंद्र के रिश्तेदारों की पिटाई कर दी, साथ ही उनकी बाइक और चार पहिया वाहन में तोड़फोड़ करने लगे। इस घटना की सूचना नागेंद्र के रामायण चौहान ने थाना तरवां के प्रभारी को दी। पुलिस के साथ भी गांव के आक्रोशित लोगों ने बदतमीजी करते हुए उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। हालत बिगड़ते देख थाना प्रभारी की सूचना पर पीएसी तैनात की गई है। साथ ही मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 12 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

क्या बोले अधिकारी
ठाटा तरवां से बेल्थरा बलिया बरात गई थी वहां लड़के के बहनोई के गांव के लोगों और लड़के के गांव के लोगों के बीच डीजे पर गाना बजाने के लिए मारपीट हो गई। बरात विदा होकर आने के बाद सुबह जब लड़के का बहनोई परिवार के साथ अपनी चार पहिया गाड़ी से जाने के लिए निकला है तो लोगों ने उन्हें घेरकर पथराव कर दिया है। पुलिस की गाड़ी का भी शीशा तोड़ा है। मौके पर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। -शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed