फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The attack killed the younger brother of spades

फावड़े से हमला कर छोटे भाई की हत्या

Sun, 08 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 08 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
The attack killed the younger brother of spades
थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में गुरुवार की रात फावड़े से प्रहार कर एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। उसकी लाश कनैइला पुल के नीचे ले जाकर फेंक दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


मृत युवक लालचंद यादव (30) पुत्र रामप्यारे अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का निवासी था। गुरुवार की रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी बात  से नाराज होकर वह अपने बड़े भाई फूलचंद और उसके परिवार के झगड़ा करने लगा। बात बढ़ी तो फूलचंद ने घर में रखे फावड़े से लालचंद के सिर पर प्रहार कर दिया।

जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। लालचंद की मौत के बाद बड़े भाई फूलचंद ने उसकी लाश कनैइला गांव के सिवान में स्थित पुल के नीचे फेंक दी और फरार हो गया।

शुक्रवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने मृतक की पहचान लालचंद यादव के रुप में की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं बड़े भाई फूलचंद और उसके पिता रामप्यारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फूलचंद ने अपना जुर्म कबूल करते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृत लालचंद दो भाईयों में छोटा था।


वह इधर-उधर घूमकर जीवन यापन करता था। लालचंद की दो शादियां हुई थी। लेकिन उसके व्यहार से परेशान होकर उसकी दोनों पत्नीयां उसे छोड़कर चली गईं। थानाध्यक्ष कृपाशंकर मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपी बड़े भाई फूलचंद का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed