फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The agitation will continue till the sugar mill is operational: Ram Iqbal

चीनी मिल चालू होने तक चलता रहेगा आंदोलन : रामइकबाल

Tue, 23 Sep 2025 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The agitation will continue till the sugar mill is operational: Ram Iqbal
इंदरपुर। भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल की ओर से चलाए जा रहे किसान बचाओ, चीनी मिल चलाओ अभियान के दूसरे चरण में आयोजित सांकेतिक धरना कार्यक्रम कई ग्राम पंचायतों में हुआ। ताड़ीबड़ागांव, विशुनपुरा, असनवार, संवरुपुर, खरुआंव विषहर ग्राम पंचायतों में किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया गया।
विज्ञापन

संवरूपुर के धरने में पूर्व विधायक शामिल हुए। कहा कि चीनी मिल चालू होने तक आंदोलन चलता रहेगा। लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराना समय की मांग है। आंदोलन के प्रथम चरण में दो लाख लोगों से हस्ताक्षर कराया गया। इसे जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया है। अभियान के जिला संयोजक गीताशरण सिंह ने कहा कि चीनी मिल चालू होने के बाद इस जिले का किसानों के चेहरे पर खुशहाली आ जाएगी। धरना कार्यक्रम में प्रमोद सिंह पप्पू, मुन्ना पांडेय, अभिषेक वर्मा, मंतोष वर्मा, कमलेश सिंह, अंजनी गुप्ता, प्रमोद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed