फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The accused in the murder of Sunny Mishra have not been arrested even after 20 days

Azamgarh News: सनी मिश्रा की हत्या के आरोपियों की 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Fri, 27 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The accused in the murder of Sunny Mishra have not been arrested even after 20 days
आजमगढ़। महाराजगंज थाना के नरोत्तमपुर मे सनी मिश्रा की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ब्राह्मणों में गुस्सा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय के नेतृत्व में एसपी से मिला। ज्ञाप सौंप जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


ब्रजेश नंदन पाण्डेय ने बताया कि महाराजगंज थाना के नरोत्तमपुर में पांच जून को अमरजीत मिश्रा के पुत्र सनी मिश्रा (26) की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे ब्राह्मणों में गुस्सा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले के विवेचना अधिकारी कैलाश सिंह यादव एसआई आरोपियों के घर में किराये पर रहते हैं, जिससे उनसे इस घटना की सही जांच की उम्मीद नहीं है। उन्होंने सनी मिश्रा के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी के साथ ही वर्तमान विवेचना अधिकारी को हटाकर किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा मृतक के परिजनों के जान-माल की सुरक्षा का बंदोबस्त करने की भी मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, गिरीश चतुर्वेदी, अशोक कुमार पाण्डेय, राजन पाण्डेय सहित मृतक सनी मिश्रा के पिता अमरजीत मिश्रा मौजूद थे। महाराजगंज थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed