{"_id":"69f50477a1aee2962900f133","slug":"the-220-kv-power-station-at-bargahan-will-be-connected-to-bhadohi-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-149483-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बड़गहन का 220 केवी का बिजली घर भदोही से जुड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बड़गहन का 220 केवी का बिजली घर भदोही से जुड़ेगा
विज्ञापन
बड़गहन स्थित 220 केवी बिजली घर। संवाद
आजमगढ़। तहसील मार्टीनगंज के बड़गहन में बना जिले का दूसरा सबसे बड़ा बिजली घर अब 220 केवी बिजली घर भदोही से भी जुड़ेगा। इस पर 2.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम पूरा होने के बाद आजमगढ़ के साथ जौनपुर के उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
220 केवी बिजली घर आजमगढ़ द्वितीय बड़गहन में वर्तमान समय में 220 केेवी सारनाथ और मछलीशहर से बिजली आती है। विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता मो. अरशद राईनी ने बताया कि बड़गहन बिजली घर से 132 केवी के पांच और 33 केवी के चार उपकेंद्रों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बड़गहन बिजली घर को 220 केवी बिजली घर भदोही से भी जोड़े जाने के लिए 2.86 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी मंजूरी मिलने के बाद काम भी शुरू हो चुका है। हमारे टॉवर पहले से लगे हुए हैं। उस पर एक तरफ से तार खींचा हुआ है जबकि खाली पड़े दूसरे ओर से करीब 70 किमी तार खींचा जाना है। भदोही से जुड़ने बाद अगर एक तरफ की लाइन में कोई समस्या आती है तो दूसरी ओर से आपूर्ति दी जा सकेगी। इससे आजमगढ़ और जौनपुर के उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
112 किसानों को दिया गया मुआवजा
अधिशासी अभियंता ने बताया कि गेहूं के सीजन में तार खींचने काम शुरू हुआ था, लेकिन किसानों के विरोध के चलते काम बंद हो गया था। उनकी फसल नुकसान हो रही थी। उन्होंने बताया कि 112 किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिया जा चुका है। आगामी तीन माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
बड़गहन से इन उपकेंद्रों को जाती है बिजली
बरदह। 220 केवी बिजली घर बड़गहन से 132 केवी उपकेंद्र फूलपुर, लालगंज प्रथम, लालगंज द्वितीय, सिधारी और जौनुपर के 132 केवी केराकत को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा इस बिजली घर से 33 केवी उपकेंद्र बरदह, ठेकमा, मार्टीनगंज और कबीरूद्दीनपुर को बिजली दी जाती है। संवाद
2.86 करोड़ से बड़गहन बिजली घर को 220 केवी बिजली घर भदोही से जोड़ा जाना है। इसकी मंजूरी मिल चुकी है। काम चल रहा था लेकिन बीच में किसानों के विरोध पर काम रुक गया था, लेकिन किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दे दिया गया है। करीब 12 किमी लाइन खींची जा चुकी है। आगामी तीन माह में काम पूरा करने का लक्ष्य है।-- मो. अरशद राईनी, अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण खंड।
विज्ञापन
220 केवी बिजली घर आजमगढ़ द्वितीय बड़गहन में वर्तमान समय में 220 केेवी सारनाथ और मछलीशहर से बिजली आती है। विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता मो. अरशद राईनी ने बताया कि बड़गहन बिजली घर से 132 केवी के पांच और 33 केवी के चार उपकेंद्रों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बड़गहन बिजली घर को 220 केवी बिजली घर भदोही से भी जोड़े जाने के लिए 2.86 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी मंजूरी मिलने के बाद काम भी शुरू हो चुका है। हमारे टॉवर पहले से लगे हुए हैं। उस पर एक तरफ से तार खींचा हुआ है जबकि खाली पड़े दूसरे ओर से करीब 70 किमी तार खींचा जाना है। भदोही से जुड़ने बाद अगर एक तरफ की लाइन में कोई समस्या आती है तो दूसरी ओर से आपूर्ति दी जा सकेगी। इससे आजमगढ़ और जौनपुर के उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
112 किसानों को दिया गया मुआवजा
अधिशासी अभियंता ने बताया कि गेहूं के सीजन में तार खींचने काम शुरू हुआ था, लेकिन किसानों के विरोध के चलते काम बंद हो गया था। उनकी फसल नुकसान हो रही थी। उन्होंने बताया कि 112 किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिया जा चुका है। आगामी तीन माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
बड़गहन से इन उपकेंद्रों को जाती है बिजली
बरदह। 220 केवी बिजली घर बड़गहन से 132 केवी उपकेंद्र फूलपुर, लालगंज प्रथम, लालगंज द्वितीय, सिधारी और जौनुपर के 132 केवी केराकत को बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा इस बिजली घर से 33 केवी उपकेंद्र बरदह, ठेकमा, मार्टीनगंज और कबीरूद्दीनपुर को बिजली दी जाती है। संवाद
2.86 करोड़ से बड़गहन बिजली घर को 220 केवी बिजली घर भदोही से जोड़ा जाना है। इसकी मंजूरी मिल चुकी है। काम चल रहा था लेकिन बीच में किसानों के विरोध पर काम रुक गया था, लेकिन किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दे दिया गया है। करीब 12 किमी लाइन खींची जा चुकी है। आगामी तीन माह में काम पूरा करने का लक्ष्य है।