फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   TETto be held at 74 centers

टीईटी परीक्षा और भारत बंद के कांबिनेशन ने पेशानी पर डाला बल

Tue, 07 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
TETto be held at 74 centers
आजमगढ़। जनपद में 74 केंद्रों पर बुधवार को दो पाली में होने वाली टीईटी की परीक्षा में करीब 54 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर वामपंथी दलों और इसके फ्रंटल संगठनों के साथ ट्रेड यूनियनों की ओर से भ्रष्टाचार, महंगाई आदि मामलों को लेकर भारत बंद का आह्वान कर दिया गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

दिसंबर में होने वाली टीईटी की परीक्षा सीएए को लेकर शुरू हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण स्थगित कर दी गई थी। अब शासन की ओर से परीक्षा के लिए आठ जनवरी की तारीख तय की गई है। एक साथ लगभग 54 हजार परीक्षार्थियों की उमड़ने वाली भीड़ के व्यवस्थित करने, जाम से निपटने और परिवहन की व्यवस्था के लिए तानाबाना बुना जा रहा है। इस बीच जनपद में विभिन्न ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के साथ ही वामपंथी दलों की ओर से पुरानी पेंशन बहाली, सार्वजनिक उद्यमिताओं का निजीकरण न करने, ठेके पर कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगाने, न्यूनतम मजदूरी के निर्धारण के साथ ही महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में आठ जनवरी को भारत बंद का एलान कर कलक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन की बात कही है। इसके साथ ही विभिन्न संगठनों की ओर से जुलूस भी निकाला जा सकता है। परीक्षार्थियों की भीड़ और भारत बंद से शांति व्यवस्था में होने वाले खलल की आशंका के मद्देनजर जिलाधिकारी ने एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एडीएम प्रशासन को एसडीएम और पुलिस के साथ समन्वय बिठा कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने भी सुरक्षा के लिए लिखा पत्र
ट्रेड यूनियनों के भारत बंद से ट्रेनों के संचालन प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई है। रेलवे की ओर से इस बारे में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर स्टेशनों और ट्रैक आदि की सुरक्षा पुख्ता करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम ने की अतिरिक्त व्यवस्था
टीईटी परीक्षा के दौरान उमड़ने वाली लगभग 54 हजार परीक्षार्थियों की भीड़ के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर परिवहन निगम की ओर से भी अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। बस स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है। डिपो की शत प्रतिशत बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed