{"_id":"688bcc0e0d4904bad40bd8a7","slug":"tension-between-two-groups-over-burying-the-body-police-deployed-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-135164-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 15 हजार की आबादी वाले ओरिल में एक सफाईकर्मी, नालियां, लगा गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 15 हजार की आबादी वाले ओरिल में एक सफाईकर्मी, नालियां, लगा गंदगी का अंबार
विज्ञापन
सड़क पर बह रहा नाला।
- फोटो : samvad
अंबारी। फूलपुर तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत ओरिल में विभागीय उदासीनता के चलते गंदगी के अंबार सहित गांव की नालियां बजबजा रही हैं। गांव में मात्र एक सफाईकर्मी की नियुक्ति की गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री से एक्स पर शिकायत भी की गई है। अहरौला ब्लॉक के ओरिल ग्राम पंचायत की कुल आबादी लगभग 15 हजार है। गांव में कुल 28 पुरवा हैं। एक सफाईकर्मी के जिम्मे सफाई की जिम्मेदारी है। गांव में जलनिकासी के लिए बनी नालियां जाम हो चुकी हैं। जिसके चलते लोगों के घरों और बारिश का पानी गांव के रास्तों पर बह रहा है।
गांव के सूरज कुमार अग्रहरि, विनोद गुप्ता, अर्पित मौर्य,शनि गुप्ता,बसंतलाल अग्रहरि आदि का कहना है कि गांव में कम से कम 6 सफाईकर्मी की नियुक्ति होनी चाहिए। कई बार शिकायत की गई,लेकिन विभागीय अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
प्रधान राम अवतार यादव का कहना हैं कि सफाई कर्मी न होने से साफ सफाई में दिक्कत हो रही है। सफाई कर्मी के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है । इस संबंध में एडीओ पंचायत अरविंद शर्मा का कहना है कि प्रपोजल डीपीआरओ के यहां भेजा गया है। गांव में जल्द ही और सफाईकर्मी की नियुक्ति की जाएगी।