फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tension between two communities over burial in disputed cemetery

Azamgarh News: विवादित कब्रिस्तान में दफन को लेकर दो समुदायों में तनाव

Sat, 02 Aug 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tension between two communities over burial in disputed cemetery
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखवलिया नेवादा गांव में विवादित कब्रिस्तान में एक महिला के शव को दफनाने को लेकर दो समुदायों के बीच बुधवार रात से शुरू हुआ तनाव 36 घंटे बाद प्रशासन की मध्यस्थता से शांत हुआ। अधिकारियों ने वार्ता कर मामला सुलझाया और शव को महिला के मायके में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक शेखवलिया निवासी अरशद की मां का बुधवार रात निधन हो गया था। परिजन उन्हें गांव स्थित कब्रिस्तान में दफनाना चाहते थे, लेकिन जमीन को लेकर विवाद पहले से ही बोर्ड ऑफ रेवन्यू में लंबित है। इस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

स्थिति को गंभीर होते देख शुक्रवार की दोपहर एडीएम (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा और एएसपी (ग्रामीण) चिराग जैन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता की और स्पष्ट किया कि जब तक भूमि विवाद का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक किसी तरह का हस्तक्षेप संभव नहीं है। करीब दो घंटे की बातचीत और समझौते के बाद मृतका के परिजन इस बात पर सहमत हुए कि शव को उसके मायके ले जाकर वहीं दफनाया जाएगा। इसके बाद पुलिस की निगरानी में शव को मायके ले जाया गया और सुपुर्द-ए-खाक किया गया। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि रकबे में स्थित वास्तविक कब्रिस्तान को विवादित भूमि से अलग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed