फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ten fake teachers were identified again during investigation

जांच में फिर चिन्हित हुए दस फर्जी शिक्षक, जल्द होगी कार्रवाई

Thu, 05 Sep 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ten fake teachers were identified again during investigation
आजमगढ़। 2010 के बाद परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति पाये सहायक अध्यापकों की जांच शासन स्तर से कराई जा रही है। इसके तहत जिले में एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित हुई है। टीम में एसपी सिटी व एडी बेसिक शामिल है। जांच की कवायद लगातार चल रही है। एक बार फिर दस फर्जी शिक्षक चिह्नित हुए हैं जिन्हें नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। स्पष्टीकरण मिलते ही इन्हें बर्खास्त किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2010 से अब तक जिले में चार हजार से अधिक शिक्षकों की तैनाती विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के तहत हुई है। शासन ने इन सभी शिक्षकों के जांच का निर्देश दिया है। इसके लिए शासन स्तर से ही एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच टीम ने नियुक्ति प्राधिकारी बेसिक शिक्षाधिकारी के यहां से 2010 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों का डेटा एडी बेसिक कार्यालय पर मंगा लिया है। यहां से शिक्षकों का डेटा संबंधित स्कूल, विश्वविद्यालय व संस्थाओं पर भेज कर उसका सत्यापन कराया जा रहा है। अब पूर्ण हो चुके सत्यापन में दस नये ऐसे शिक्षक चिह्नित हुए हैं जिनके प्रमाण-पत्र सत्यापन में फर्जी पाये गये है। इसके पूर्व भी लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक शिक्षक फर्जी चिह्नित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

फर्जी चिह्नित शिक्षकों में ये हैं शामिल
जांच टीम द्वारा अब फर्जी चिह्नित किये गये शिक्षकों में विनोद कुमार पुत्र राज कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश भाष्कर पुत्र सोहन लाल, कुमार पुनम पुत्र सुबेदार यादव, मनोरमा पुत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, इंदूकला पुत्री दर्शन राम, अमित कुमार यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव, चंदन कुमार पुत्र श्याम राज प्रसाद, अनवर फातमा पुत्री अजहर हुसैन, बेबी तबस्सुम पुत्री अहद हुसैन व रेशमा परवीन पुत्री हसन अहमद शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 28 शिक्षक हो चुके हैं चिह्नित
शासन के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी अब तक 28 फर्जी शिक्षकों को चिन्हित कर चुकी है। इस बार 10 तो पूर्व में 18 ऐसे शिक्षक पाए गए थे। इन्हें नोटिस भेजी जा चुकी है और उनसे मिले स्पष्टीकरण के बाद नये सिरे से उनके रिकार्ड का सत्यापन कार्य चल रहा है।

अब तक 28 शिक्षकों के शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों में हेराफेरी प्रकाश में आई है। जिसमें 18 लगभग दो माह पूर्व ही और अब 10 और चिह्नित हुए हैं। इन शिक्षकों को नोटिस भेजी जा रही है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद बर्खास्तगी व वसूली की कवायद शुरू की जायेगी। - नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed