फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Temperature reached 43 degrees, problems being faced by Rojedars

तापमान पहुंचा 43 डिग्री, रोजेदारों को हो रही परेशानी

Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Temperature reached 43 degrees, problems being faced by Rojedars
आजमगढ़। सूरज की तपिश के साथ आंधी की तरह चल रही पछुआ हवाओं ने बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। बृहस्पतिवार को जिले का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्म हवाओं के झोके मानों पूरी शरीर को झुलसा देगे। तापमान बढ़ने से लोग अप्रैल में मई, जून की गर्मी का अहसास कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हो रही है। गर्मी के कारण वह घरों में कैद हो गए हैं। सिर्फ नमाज पढ़ने के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने व तेज पछुआं हवाओं के चलने के कारण पूरे वातावरण में मानों आग बरस रही है। दोपहर के समय तो सड़कें सुनी हो जा रही हैं। गर्मी के कारण पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए हैं। लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी तेज गति से चल रही पछुआं हवा से हो रही है क्योकि हवा के साथ धूल भी उड़ रही है। शाम पांच बजे के बाद जब सूर्य की तपिश कम हुई तो लोगों ने राहत की सांस लिया। घर से बाहर निकलते समय लोग पुरी शरीर को ढंक कर निकल रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हो रही है। रोजे के कारण उनको पानी नहीं पीना है लेकिन तापमान बढ़ने के कारण लोगों का पानी पीने के कुछ देर बाद ही गला सूख जा रहा है। ऐसे में रोजेदार घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। नमाज के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में अप्रैल माह में ही गर्मी चरम सीमा पर पहुंच गई है। सूरज की तपिश के चलते आम जन- जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिन भर गर्म हवाओं के झोंके परेशानी का सबब बन गए हैं। तापमान बढ़ने से गर्मी उस कदर बढ़ गई है कि सुबह नौ बजे के बाद धूप बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया है। दोपहर होते ही लू के थपेड़े चेहरों को झुलसाने लगते है। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा है। सीएचसी फूलपुर के चिकित्सक डॉ मोहम्मद अजीम ने बताया कि यदि धूप में घर से निकले तो पूरा शरीर कपड़ों से ढक लें। पीने का पानी प्रर्याप्त मात्रा में रख लें।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ एके मिश्र ने कहा कि तापमान बढ़ने और तेज हवा चलने से लू का खतरा बढ़ गया है। आवश्यकता हो तो ही घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलते समय पूरी शरीर को अच्छी तरह से ढक लें। अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें। बाजार में बिकने वाले खुले खाद्य पदार्थो का सेवन न करें। उन्होंने कहा कि संभव हो तो बाजार का काम सुबह निपटा लें या फिर सूर्यास्त होने के बाद ही घर से निकलें ताकि गर्मी व लू के असर से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed