{"_id":"6ac3f8c16e4dd7276108f4d8","slug":"capacity-of-11-sub-centres-in-the-district-to-be-increased-at-a-cost-of-1329-crore-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-158370-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 13.29 करोड़ से बढ़ेगी जिले के 11 उपकेंद्रों की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 13.29 करोड़ से बढ़ेगी जिले के 11 उपकेंद्रों की क्षमता
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निगम ने अतिरिक्त बिजनेस प्लान में 11 उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। दोनों वितरण मंडलों के इन उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि पर करीब 13.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद उपकेंद्रों पर अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे, जिससे बढ़ते बिजली लोड को संभालने में मदद मिलेगी।
आजमगढ़ प्रथम विद्युत वितरण मंडल में सात उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव है। अधीक्षण अभियंता प्रथम घनश्याम ने बताया कि सहदेवगंज, सोफीपुर, निजामाबाद तहसील, मंझारी, दत्तात्रेय, आजमपुर और सिधारी हाईडिल गेट उपकेंद्र के लिए करीब 8.19 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
इन उपकेंद्रों पर क्षमता बढ़ने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को बेहतर करने और ओवरलोड की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। आजमगढ़ द्वितीय विद्युत वितरण मंडल में चार उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि के लिए 5.10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
अधीक्षण अभियंता द्वितीय गौरव तिवारी ने बताया कि इसमें माहुल, कौरागहनी, कप्तानगंज तेरही और पिचरी उपकेंद्र शामिल हैं। कौरागहनी उपकेंद्र में वर्तमान में लगे पांच एमबीए के पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को बढ़ाकर 10 एमबीए करने की योजना है।
माहुल, कप्तानगंज तेरही और पिचरी उपकेंद्रों पर पांच-पांच एमबीए क्षमता के अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इससे उपकेंद्रों की विद्युत क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में बढ़ने वाले बिजली लोड को संभालना आसान होगा।
00
जिले में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में निगम ने अतिरिक्त बिजनेस प्लान के तहत उपकेंद्रों के क्षमता-वृद्धि के कार्यों को प्राथमिकता दी है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू होने पर संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
-गौरव तिवारी, अधीक्षण अभियंता।