फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tekanpur Ring Dam broken, 100 houses submerged in flood water

टेकनपुर रिंग बांध टूटा, बाढ़ के पानी में डूबे 100 घर

Mon, 17 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tekanpur Ring Dam broken, 100 houses submerged in flood water
हाजीपुर में जमींदोज हो रहा घर।संवाद - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी ने तबाही मचा दी है। ऐसे में रविवार की भोर में टेकन बांध टूट गया। जिसके चलते दो गांव टेकनपुर और सहसपुरा के करीब 100 घरों की आबादी में पानी घुस गया। ग्रामीणों और विभागीय लोगों को मशक्कत के बाद कटान स्थल बंद करने में सफलता मिली।घाघरा के बढ़े जलस्तर से महुला गढ़वल बांध पर दबाव बना हुआ है। जिससे बचाने के लिए बाढ़ खंड और जिला प्रशासन जोर लगा रहा है। लेकिन रिंग बांध की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं है। जिसका परिणाम है शनिवार की भोर में जहां दाम महुला में कैंची बांध कट गया जिससे तीन गांव डूबे गए। वहीं रविवार की भोर में टेकनपुर रिंग बांध कट गया और दो गांव बाढ़ के पानी में डूब गए। गहरी नींद सोए लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब घरों में पानी भर गया। लोग शोर मचाते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। गांवों के लगभग 100 घर पानी में डूब गए। लोग सामानों को पानी से निकालकर छत पर ले गए। वहीं पर परिवार के साथ डेरा जमाया। जिनके पास छत नहीं थी वह सामान लेकर बंधे पर पहुंचे। कटान से टेकनपुर, सहसपुर, कांखभार, जोकहरा, बनकटिया, दाम महुला, महुला, सोहराभार मुंजाल, सुरैना, पिपरही, छपिया, बिपनपुर आदि गांवों की सैकड़ों एकड़ धान खेती प्रभावित हो रही है। उधर, कटे बंधे को बांधने के लिए ग्रामीण जुट गए। पेड़ों को काटकर और बोरियों में बालू को भरकर कटी जगह पर डाला जाने लगा। लेकिन पानी के तेज बहाव में बालू की बोरियां बह जा रही थी। जानकारी होते ही बाढ़ खंड केे अवर अभियंता संकटा प्रसाद यादव, एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह, एसओ रौनापार भी मौके पर पहुंच गए। मशक्कत के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने कटान को बंद करने में सफलता पाई। वहीं एडीएम आजाद भगत सिंह, एसपी ग्रामीण राहुल रुसिया, सीओ सगड़ी भी मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम दीपक कुमार इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चार बोट लेकर रेस्क्यू करने में लगी हुई है। एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह, एसडीएम आजाद भगत सिंह, एसपी ग्रामीण राहुल रुसिया, एसओ रौनापार कौशल कुमार पाठक ने दबाव बनाकर धंस रहे घर से 10 से 15 लोगों को बाहर निकलवाया।

सगड़ी तहसील के सेमरी गांव के विस्थापित बंधे पर शरण लिए। संवाद

सगड़ी तहसील के सेमरी गांव के विस्थापित बंधे पर शरण लिए। संवाद- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed