फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tehsil office hit lock

तहसील कार्यालय में जड़ा ताला

Sat, 16 May 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 16 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tehsil office hit lock
साथी अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विगत दो सप्ताह से उपजिलाधिकारी न्यायालय के सामने धरने पर बैठे अधिवक्ता संघर्ष समिति  ने शुक्रवार को जुलूस निकाल तहसील कार्यालय में तालाबंद जड़ दिया। चेतावनी दिया कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती धरना चलता रहेगा। इस दौरान गेट पर तालाबंद होने से वादकारियों का कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



बता दें लगभग दो हफ्ते पहले अधिवक्ता मुन्नी लाल यादव की हत्या हो गई थी। हत्या में शामिल आरोपियों को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे नाराज अधिवक्ता संघर्ष समिति कई दिनों से उपजिलाधिकारी न्यायालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर तहसील परिसर में चक्रमण किया।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारा लगाते हुए राजस्व निरीक्षक कार्यालय, सुरक्षित पत्रालय, तहसीलदार न्यायालय, अपर तहसीलदार न्यायालय, उपनिबंधक कार्यालय और उपजिलाधिकारी न्यायालय पहुंचकर ताला जड़ दिया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामनारायन यादव ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन रमाशंकर यादव ने की। धरने में लेखपाल संघ, अमीन संघ, वसीका नवीस संघ के लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर पीसी लाल, बिजेंद्र कुमार, समरजीत यादव, रमेश चंद्र शुक्ला, इकबाल, ओमप्रकाश, विजय कुमार, सुशील कुमार, यतींद्र सिंह आदि रहे। दूसरी आेर समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा की बैठक शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हुई। इसमें अधिवक्ता मुन्नी लाल यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त कि गया। इस मौके पर राजबहादुर, कमला मौर्य, विजय प्रताप यादव, अनिल, इंद्रजीत यादव, अयूब खां, आदि मौजूद रहे।  अध्यक्षता रमापति सिंह यादव और संचालन रामजीत यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed