Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager shot dead by neighbors

Azamgarh News: पड़ोसियों ने किशोर की गोली मारकर की हत्या

Thu, 23 Oct 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teenager shot dead by neighbors
32 जहानागंज थाना क्षेत्र के अचलपार कोढ़वा गांव में हत्या की घटना के बाद मृतक विवेक कुमार यादव क - फोटो : मंदाकिनी किनारे एतिहासिक अंतरराज्यीय गधा मेला परिसर में गधे व खच्चर से सजी बाजार। संवाद
जहानागंज। थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव में बीती रात 17 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र भृगुनाथ यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई अभिषेक यादव ने थाना जहानागंज में शिकायत दर्ज कराई कि 20 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे उनके भाई विवेक की पड़ोस के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद आरोपियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

वहीं दीपावली की देर रात हुई घटना की सूचना मिलते ही एसपी डा. अनिल कुमार ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभिषेक यादव की तहरीर पर थाना जहानागंज में शिवम यादव उर्फ पीयूष सहित छह नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कीं। अभियान के दौरान पुलिस की एक आरोपी विशाल सिंह से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी विशाल सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मृतक के घर से पांच सौ मीटर दूर लक्ष्मी गणेश के पंडाल में भोजन चल रहा था। आरोपी शिवम का छोटा भाई पूड़ी चला रहा था, लेकिन वह पूड़ी चला नहीं पा रहा था तो विवेक ने मना किया। इसी पर आरोपी शिवम आकर विवेक से बहस कर लिया और बाहरी पांच-छह लड़कों को बुला लिया। वह लोग आते विवेक पर गोली चला दिए, जिससे विवेक की मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही भागे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव है और पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

32 जहानागंज थाना क्षेत्र के अचलपार कोढ़वा गांव में हत्या की घटना के बाद मृतक विवेक कुमार यादव क

32 जहानागंज थाना क्षेत्र के अचलपार कोढ़वा गांव में हत्या की घटना के बाद मृतक विवेक कुमार यादव क- फोटो : मंदाकिनी किनारे एतिहासिक अंतरराज्यीय गधा मेला परिसर में गधे व खच्चर से सजी बाजार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed