फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   teenager murdered by stabbing with knife in azamgarh

Azamgarh News: चाकू से गोदकर किशोर की हत्या, इस हाल में मिला शव; बहूभोज में शामिल होने के लिए निकला था

Fri, 02 May 2025 03:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 May 2025 03:28 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को एक किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह रात में बहूभोज में शामिल होने के लिए घर से निकला था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
teenager murdered by stabbing with knife in azamgarh
चाकू से गोदकर किशोर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक किशोर का शव ईंट-भट्ठे के समीप मिला। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान फहद (17) के रूप में हुई, जो बृहस्पतिवार की देर शाम गांव में आयोजित बहूभोज में शामिल होने के लिए घर से निकला था। 

विज्ञापन


हत्या का आरोप
परिजनों का आरोप है कि किशोर की चाकू मारकर हत्या की गई है। ब्राउन टी-शर्ट से उसके हाथ बंधे थे। गले, पेट और हाथ पर चाकू के निशान बने थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी फहद बृहस्पतिवार की रात बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह 10 बजे परिजनों ने कप्तानगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शख्स की मौत, घटना के बाद मची चीख- पुकार


कुछ ही घंटे बाद दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने फहद का शव भट्ठे के पास देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि फहद की चाकू मारकर हत्या की गई है। उसका हाथ बंधा था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं।  

पुलिस बोली
किशोर के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। चार टीमें गठित की गई हैं, जो हत्या के कारणों और दोषियों का पता लगाएंगी। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed