फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP MP demands CBI probe, says he will raise the matter in Parliament.

Azamgarh News: सपा सांसद ने की सीबीआई जांच की मांग, बोले- संसद में उठाऊंगा मामला

Fri, 25 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
SP MP demands CBI probe, says he will raise the matter in Parliament.
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर कांड के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह इस गंभीर मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सांसद सरोज मंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना में मृत अरविंद की घायल बेटी परी का हालचाल जाना। अस्पताल में मौजूद परिजनों से उन्होंने घटना की जानकारी भी ली। 22 सितंबर को शंभूपुर गांव में पूजा-पाठ के दौरान विवाद के बाद गोलीबारी हुई थी।
विज्ञापन

इसमें अरविंद की पत्नी और दो पुजारियों की मौत हो गई थी। बाद में पुलिस कार्रवाई में एक बच्चे और अरविंद की भी जान चली गई। सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि घटना बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि सरकार की कानून-व्यवस्था आखिर कहां है। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराएंगे।

उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। कहा कि वह जल्द ही शंभूपुर गांव जाकर प्रभावित परिवारों से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed