{"_id":"681491b217ed16b64c02424b","slug":"young-man-died-by-high-tension-wire-in-ghazipur-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शख्स की मौत, घटना के बाद मची चीख- पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शख्स की मौत, घटना के बाद मची चीख- पुकार
Fri, 02 May 2025 03:04 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 02 May 2025 03:04 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में शुक्रवार की दोपहर में बड़ा हादसा हुआ। छत ढलाई के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक शख्स की जान चली गई।
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शख्स की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां जोखू प्रजापति के छत ढलाई के दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Breaking News: गाजीपुर में दो बहनों ने गंगा में लगाई छलांग, एक की मौत; दूसरी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
मृतक की पहचान दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी सुरेंद्र चौहान (40) के रूप में हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मरदह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन