फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager dies due to electrocution, chaos

Azamgarh News: करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत, कोहराम

Tue, 05 Dec 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to electrocution, chaos
फूलपुर। कस्बा के शनिचर बाजार में रविवार शाम एक विवाह रथ को सजा रहा किशोर करंट की चपेट में आकर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटन से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली के उदपुर गांव निवासी रोहित 17 शादी विवाह में प्रयोग आने वाले रथ को सजाने का काम करता था। रविवार की शाम वह शनीचर बाजार में एक विवाह रथ को जनरेटर चला कर सजा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ कर अचेत हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी फूलपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस ने रथ चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed