फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager beaten up when he refused to graze goats in the field

Azamgarh News: खेत में बकरी चराने को किया मना तो किशोर को पीटा

Sat, 25 Jan 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Teenager beaten up when he refused to graze goats in the field
निजामाबाद। गौसपुर गांव में महर्षि दत्तात्रेय मंदिर के खेत में बकरी चरा रहे युवक को मना किया तो वह चार-पांच की संख्या में एकत्र होकर मंदिर के पुजारी के किशोर की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मंदिर के पुजारी रविदास महाराज ने निजामाबाद थाने पर दी। मौके पर कई पुलिसकर्मी पहुंच गए और समझाने में जुट गए।
जानकारी के मुताबिक गौसपुर गांव से होकर गुजरी रही तमसा व कुंवर नदी के संगपर स्थित महर्षि दत्तात्रेय मंदिर है। इस मंदिर के नाम से 80 बीघा भूमि है। यहां पर मंदिर के पुजारी महंत रविदास महाराज द्वारा खेती कराई जाती है।
विज्ञापन

मंदिर समेत अन्य कार्यों के लिए पुजारी द्वारा अंकित नाम के किशोर को रखा गया है। अंकित शुक्रवार की शाम मंदिर के प्रांगण में था। तभी एक समुदाय के कुछ युवक बकरी चरा रहे थे। मना करने पर युवकों ने किशोर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना प्रधान शिवानंद यादव सहित मंदिर से जुड़े अन्य लोगों को दी गई। वहीं, मंदिर के पुजारी रवि दास महाराज ने इसकी सूचना निजामाबाद थाने में दी। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस अभी भी मौके पर मौजूद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed